राज्यपाल उइके ने ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल से की सौजन्य भेंट

Date:

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल से सौजन्य मुलाकात की। दोनों ही राज्यपाल ने परस्पर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों राज्यपालों ने अपने अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किये। राज्यपाल उइके ने अपने ओड़िशा प्रवास को सुखद अनुभव बताते हुए प्रोफेसर राज्यपाल गणेशी लाल जी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया और उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन और विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओड़िशा के राज्यपाल ने भी उइके को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related