दस हजार गावों में १५ बिस्तरों का नशामुक्ति केंद्र खोल रही सरकार- मोहन मरकाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शराबबंदी के वादों को पूरा करने पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए नशामुक्ति अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।  मरकाम के मुताबिक हर गांव में भारत माता वाहिनी का गठन होगा।

दस हजार गावों
दस हजार गावों

पहले चरण में दो हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में वाहिनी बनेगी। दो हजार की जनसंख्या वाले करीब 10 हजार ग्राम पंचायतों के चयन की प्रक्रिया जारी है। राज्य और जिलास्तर पर नोडल अफसरों की नियुक्ति हो चुकी है। श्री मरकाम ने बताया कि ऐसे गांवों में स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से 15 बिस्तर वाले नशामुक्ति केंद्र की स्थापना होगी। लोगों को नशे की लत से छुड़ाने के लिए गांवों में नशा मुक्ति केंद्र और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। भारत माता वाहिनी का गठन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related