GOOD NEWS : उद्योगपति मुकेश अंबानी बनें नाना, बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOOD NEWS: Industrialist Mukesh Ambani became maternal grandfather, daughter Isha gave birth to twins

मुंबई। बेटी ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को दो जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी की खुशखबरी को अंबानी परिवार ने मीडिया स्टेटमेंट जारी कर साझा किया है। अंबानी परिवार में ये बड़ी खुशखबरी आई है।

आनंद पीरामल से हुई थी शादी –

ईशा अंबानी वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्री में रिलायंस रिटेल का कारोबार देखती है। ईशा अंबानी परिवार की इकलौती बेटी है। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में रिलायंस में कारोबार संभालना शुरू किया था। रिलायंस रिटेल के अलावा वो रिलायंस जियो में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी चार वर्ष पहले बिजनेस मैन आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के चार वर्षों बाद दोनों माता-पिता बन गए है। पेशे से आनंद एक बिजनेसमैन है। आनंद पीरामल ने इकोनॉमिक्स में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से ग्रेुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस ए़डमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में आनंद पीरामल ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है।

बता दें कि आनंद मूल रूप से राजस्थान से आते है। यहां झुंझनु जिले में उनके कोठियां, हवेलियां और कई पैलेस है। आनंद अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं जो पीरामल एंटरप्राइज के मालिक है। आनंद की मां स्वाति पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट है। आनंद की मां स्वाति को वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related