GOLD-SILVER PRICE : सोना फिर उछला, चांदी भी भागी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD-SILVER PRICE : Gold jumped again, silver also ran away!

रायपुर डेस्क। सोना-चांदी खरीदने वालों को आज फिर बड़ा झटका लगा है। 19 मई को गोल्ड और सिल्वर दोनों के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1168 रुपए महंगा होकर 1,58,907 रुपए पहुंच गया। वहीं चांदी भी 2,181 रुपए उछलकर 2,70,221 रुपए प्रति किलो हो गई।

यानि शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक, अब हर जगह जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। रायपुर समेत देश के बड़े शहरों में सोने के दाम 1.57 लाख रुपए के पार चल रहे हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि सिर्फ इस साल सोना करीब 26 हजार रुपए और चांदी 40 हजार रुपए तक महंगी हो चुकी है। जनवरी में तो सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख का रिकॉर्ड हाई भी छू लिया था।

विशेषज्ञों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और सरकार की बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी के कारण दाम लगातार ऊपर बने हुए हैं। केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

अगर आप भी ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइए। एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें और खरीदने से पहले अलग-अलग जगहों पर रेट जरूर चेक करें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related