MONSOON 2026 INDIA : मानसून आएगा… लेकिन तड़पाएगा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MONSOON 2026 INDIA : Monsoon will come… but it will torment you!

रायपुर डेस्क। देश इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार मानसून भी लोगों को खूब इंतजार करवाएगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत की तरफ बढ़ चुका है और अंडमान-निकोबार तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय तारीख 1 जून से पहले यानी 22 से 26 मई के बीच केरल पहुंच सकता है। लेकिन राहत की खबर यहीं खत्म हो जाती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की चाल धीमी रह सकती है। मतलब लगातार बारिश नहीं होगी, बल्कि मानसून बीच-बीच में रुकता रहेगा। जून से सितंबर तक कई बार “मानसून ब्रेक” देखने को मिल सकते हैं, यानी कई दिन तक बारिश गायब रह सकती है।

स्काईमेट के मुताबिक हालात 2002 जैसे बनते दिख रहे हैं। उस साल मानसून जल्दी आया था, लेकिन पूरे देश में फैलने में 79 दिन लग गए थे।

उधर गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूपी का बांदा 47.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी पारा 46°C के पार पहुंच चुका है।

अगले 7 दिनों तक उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, एमपी और छत्तीसगढ़ में लोगों को लू और गर्म रातों से राहत नहीं मिलने वाली।

हालात ऐसे हैं कि दिन में सड़कें तवे जैसी तप रही हैं और रात में भी गर्म हवाएं लोगों की नींद उड़ा रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

हालांकि राहत की उम्मीद अभी भी मानसून से ही जुड़ी है। केरल पहुंचने के बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैलेगा और तभी इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related