नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्याओं को दें ये भेंट, मां दुर्गा होगी प्रसन्न…..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करने का विधान है। माना जाता है कि छोटी कन्याओं को शुभ मुहूर्त में भोजन कराकर दक्षिणा देने से मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती हैं। जानिए नवरात्रि के दौरान कन्याओं को क्या चीज करनी चाहिए भेंट।

नवरात्रि को शक्ति की पूजा का पर्व माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही नवरात्रि अष्टमी या फिर नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करने का विधान है। इस दिन 10 साल से छोटी कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है और विधिवत तरीके से भोजन कराकर उपहार दिया है। मान्यता है कि मां दुर्गा इन छोटी कन्याओं के रूप में भक्तों के घरों में आती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि, यश-ऐश्वर्य के साथ खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में कन्याओं को कौन सी चीजें भेंट देने से भगवती मां जल्द प्रसन्न होती हैं। जानिए इसके बारे में।

लाल रंग के वस्त्र : लाल रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही मां दुर्गा का प्रिय रंग है। इसलिए कंजक को लाल रंग के वस्त्र देना शुभ माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार कन्याओं को लाल रंग की चुनरी, ड्रेस, टॉप आदि दे सकते हैं।

श्रृंगार की चीजें : मान्यता है कि छोटी-छोटी कन्याओं को सोलह श्रृंगार जैसे काजल, चूड़िया, बाली, कंघी, काजल आदि चीजें दे सकते हैं। इन श्रृंगार की चीजों को पहले माता रानी के चरणों में चढ़ा दें। इसके बाद बालिकाओं को दे सकते हैं। इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।

दक्षिणा : कन्या पूजन के बाद कंजक को अपनी योग्यता के अनुसार दक्षिणा जरूर देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए कन्याओं को 11, 21, 51, 101 या फिर अपनी योग्यता के अनुसार दक्षिणा दे सकते हैं।

अनाज या फल : छोटी कन्याओं को फल के अलावा अनाज देना शुभ माना जाता है। इसलिए फलों में कन्याओं को केला, नारियल दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु भी प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही गेहूं, जौ, चावल आदि अनाज के रूप में दे सकते हैं। इससे मां अन्नपूर्णा के साथ दुर्गा मां प्रसन्न होगी।

चावल : परंपराओं के अनुसार माना जाता है कि जब कोई लड़की विदा होती है या फिर कोई बहू घर आती हैं तो उसकी कोच (आंचल) में चावल दिए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसी तरह छोटी कन्याओं को भोजन कराने और दक्षिणा देने के बाद जाते वक्त थोड़े-थोड़े चावल जरूर दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related