स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, जांच के लिए कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद. हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य एवं कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की थी. एक शिक्षक पर आरोप लगाया था कि वह लंबे समय से दुर्व्यवहार कर रहा है. छात्रों ने पूर्व प्राचार्य को संस्था में वापस लाने की मांग भी की थी. इस मामले पर कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि छात्रों की मांग व शिक्षकों पर गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है. 3 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का आदेश जारी कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच दल में 2 महिला सदस्यों को भी शामिल किया है, ताकि छात्राओं के आरोपों की संवेदनशीलता से जांच की जा सके.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CJP PROTEST DELHI : दिल्ली में ‘कॉकरोच’ बवाल!

CJP PROTEST DELHI : 'Cockroach' uproar in Delhi! रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!

CHHATTISGARH : Class for officers in CM's Chaupal! रायपुर। मरवाही...

CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!

CHHATTISGARH : Thought dead, found alive in ambulance! रायपुर। रायपुर...