बिजली कर्मियों को तोहफा… छत्तीसगढ़ में राज्य बिजली कंपनी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 % बढ़ेगा, 9 हजार रुपया बोनस भी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्य सरकार ने बिजली कंपनी के कर्मचारियाें को तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को 9 हजार रुपया बोनस देने की भी घोषणा हुई है। छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में CM भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिजलीकर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया, बिजलीकर्मियों को अभी तक 28% महंगाई भत्ता मिलता था। वह अब 3% बढ़कर 31% हो जाएगा। इसकी गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

15 करोड़ 8 लाख का अतिरिक्त भार आएगा
अधिकारियों ने बताया, बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। दूसरे सभी कर्मचारियों को तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को अनुग्रह राशि मिलेगी। इस व्यवस्था पर सालाना लगभग 15 करोड़8 लाख रुपए का वित्तीय भार आएगा।

ऐसे तय होगा कर्मचारी का बोनस
अधिकारियों ने बताया, बोनस-अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related