बीजेपी सरकार में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की सौगात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए रोस्टर लागू करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि, आरक्षक और प्रधान आरक्षक साथी है, उनके साथ भी बहुत सारी तकलीफें हैं। उनकों साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित हो।

बता दें कि बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद 3 जनवरी बुधवार को पहली बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे। हालांकि कोई भी गृह मंत्री प्रभार ग्रहण करने के बाद एक बार पुलिस मुख्यालय का भ्रमण करने जाता है और यह पूर्णतः औपचारिक होता है। मगर विष्णुदेव सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा का यह दौरा अलग रहा। वे ठीक 10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे और पूरे चार घंटे अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उनकी दिलचस्पी से पुलिस अधिकारी भी हैरान थे। क्योंकि इससे पहले कोई गृह मंत्री पुलिस सिस्टम को समझने में कभी रुचि नहीं दिखाई। बहरहाल, विजय शर्मा ने तीन बिंदुओं पर चर्चा की। क्राईम, ट्रेनिंग और प्लानिंग। सबसे अधिक उनका जोर रहा पुलिस भर्ती का शेड्यूल तैयार करने पर।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related