सुधर जाओ, नहीं तो सुधार देंगे, दो मिनट लगेगा… क्‍या मंत्री के इसी बयान से बिगड़े लखीमपुर के हालात?

Date:

उत्‍तर प्रदेश।  लखीमपुर खीरी में कल किसानों से हुई हिंसक झड़प में आठ लोगों की जान चली गई। इस घटना को लेकर आज सुबह से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। किसानों ने आज पूरे प्रदेश में जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। विपक्ष के तमाम नेताओं को लखीमपुर जाने से रोकने के लिए कल रात से सरकार और पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। इस बीच केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अ‍जय मिश्रा का करीब 20 दिन पुराने एक बयान की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री अजय मिश्र टेनी ने एक सभा को सम्‍बोधित करते हुए आंदोलनकारियों को सुधर जाने की हिदायत दी थी।

इस सभा में उन्‍होंने कहा था-‘आप भी किसान हैं आप क्यों नहीं उतर गए आंदोलन में…अगर मैं उतर जाता तो उनको भागने का रास्ता नहीं मिलता। पीठ पीछे काम करने वाले 10-15 लोग यहां पर शोर मचाते हैं तो फिर तो पूरे देश में आंदोलन फैल जाना चाहिए था। क्यों नहीं फैला दस ग्यारह महीने हो गए? मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं सुधर जाओ…नहीं तो सामना करो आकर हम आपको सुधार देंगे दो मिनट लगेगा केवल…मैं केवल मंत्री नहीं हूं या केवल सांसद या विधायक नहीं हूं। जो लोग हैं विधायक या मंत्री बनने से पहले मेरे बारे में जानते होंगे कि मैं किसी चुनौती से भागता नहीं हूं…।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related