मतदान के लिए इन कार्यालयों में सामान्य अवकाश घोषित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिले के निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है।चारों विधानसभाओं मेें 167 मतदाताओं ने किया होम वोटिंग उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनके निवास स्थल पर मतदान करने हेतु प्रारूप 12घ में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई थी। जिसके तहत अब तक जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा में 28, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में 28, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में 86 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में 25, इस प्रकार कुल 167 मतदाताओं द्वारा आज डाकमत पत्र के माध्यम से घर बैठे मतदान किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related