CG STUDENT PROTEST : छात्रों-शिक्षकों के दबाव में हटीं प्राचार्य वंदना पांडे …

Date:

CG STUDENT PROTEST : Principal Vandana Pandey removed under pressure from students and teachers…

गरियाबंद। स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडे को लेकर चला विवाद आखिरकार बड़ा मोड़ ले गया। छात्रों और शिक्षकों के लगातार विरोध के बाद प्रशासन ने उनकी बहाली का आदेश निरस्त कर दिया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें स्कूल से हटा दिया।

मामला तब और तूल पकड़ गया जब शाला परिसर में डांस कर रील बनाने का वीडियो सामने आया। इस मामले में संबंधित शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि शाला परिसर की मर्यादा से जुड़े मामलों में जांच की जा रही है।

दरअसल, प्राचार्य वंदना पांडे पर मानसिक प्रताड़ना और इंटर्नशिप के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगे थे। 17 अक्टूबर को विरोध के बाद उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया। बहाली के साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का आक्रोश फिर भड़क उठा।

5 फरवरी को स्कूल के शिक्षकों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया। सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर प्राचार्य को हटाने की मांग की। बढ़ते दबाव के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने बहाली आदेश निरस्त कर दिया।

फिलहाल पूरे मामले में प्रशासनिक जांच जारी है। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related