कोंडागांव: पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी मामले में अनुशासनहीनता पाए जाने पर कोंडागांव एसपी ने तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया है. बता दें कि लापरवाही गांजा तस्करी के ओरापी सूरजा भतरा को जवान केशकाल से जगदलपुर केंद्रीय जेल ले जाए रहे थे. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला. एसपी वाय अक्षय कुमार ने अनुशासनहीनता पाए जाने पर आरक्षक बुधराम नेताम, आरक्षक विजय नेताम एवं आरक्षक हरेंद्र शोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. यह घटना बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
पुलिस को चकमा देकर फरार हुए गांजा तस्करी , SP ने कार्रवाई करते हुए तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड
Date:

