तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर अंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. तिहाड़ की जेल नंबर तीन में अंकित गुर्जर मृत पाया गया है, जिसके बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. गैंगस्टर अंकित गुर्जर के शव को अब दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण, वक्त पता लग पाएगा. परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि अंकित गुर्जर का मर्डर किया गया है. हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है. अंकित गुर्जर पर मर्डर के आरोप, मकोका के तहत केस दर्ज थे, उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. आपको बता दें कि अंकित गुर्जर दिल्ली और वेस्ट यूपी क्षेत्र का इनामी बदमाश था. जिसपर करीब सवा लाख रुपये का इनाम रखा गया था. अभी हाल ही में अंकित गुर्जर ने एक अन्य गैंगस्टर रोहित चौधरी से हाथ मिलाया था, जिसके बाद गुर्जर-चौधरी गैंग बनाया गया था. दोनों गैंगस्टर मिलकर साउथ दिल्ली इलाके में अपना वर्चस्व बना रहे थे. लेकिन इस बीच अंकित गुर्जर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया और अब बुधवार को तिहाड़ में उसके मृत पाए जाने की खबर है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related