Trending Nowअन्य समाचार

बच्चों के विकास फल और खाना जरूरी, ना खाना चाहे तो करें ये काम

जब खाने की आदतों की बात आती है, तो बच्चों को समझना मुश्किल है। कुछ दिन वो कम खाते हैं तो कुछ दिन ऐसा लग सकता है कि वे दिन भर खा रहे हैं। हो सकता है कि हफ्तों तक उन्हें हर रोज एक ही चीज खानी हो और फिर अचानक इसे खाना बंद कर दें। आपका बच्चा कितना खाता है यह दूसरे बच्चे के खाने से अलग हो सकता है। लेकिन घबराना नहीं। आपके बच्चे की ऐसी खाने की आदतें सामान्य हैं। बच्चों के लिए खाने में चुनना आम बात है। खाने की बात आती है तो बच्चा अपने आप कंट्रोल करना चाहता है। खाने से मना करके, बच्चा अपनी स्वतंत्रता की प्रैक्टिस कर रहा है।बच्चे कर सकते हैं ऐसे मना

– रंग या बनावट के आधार पर खाने से मना करना
– कुछ चीजें चुनकर बाकि चीजें खाने से मना करना
– कुछ भी नया करने को तैयार न होना
– पसंद की चीज खाने से मना करना
– खुद चम्मच या कांटे से खाने के लिए कहना

क्या है जरूरी
आप अपने बच्चे को खाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। हालांकि, आप पौष्टिक खाना दे सकते हैं। उनमें अच्छी खाने की आदतें डाल सकते हैं और अपनी खाने की आगतों से उन्हें सिखा सकते हैं। सामान्य तौर पर, बच्चों को रोज 7 मिलीग्राम आयरन, 700 मिलीग्राम कैल्शियम और 600 आईयू विटामिन डी की जरूरत होती है।

ये आदतें अपनाएं

सही मात्रा में परोसें
अपने बच्चे को खाने की हर चीज की उतनी चम्मच भरकर दें जितनी उनकी उम्र है। उदाहरण के लिए, यदि वे 3 साल के हैं, तो जो भी बना हो उसके 3 बड़े चम्मच परोसें। कम खाना परोसने से उन्हें और मांगने का मौका मिलता है।

इंतजार करें
नए खाने की चीजें दें। हालांकि किसी भी नई चीज को उनके चखने से पहले हो सकता है आपको उन्हें 10 से 15 बार देना पड़ सकता है।

अपने बच्चे को मदद करने दें
उन्हें किराने की दुकान में खाने का सामान चुनने दें। फिर एक तरीका खोजें जिससे वे खाना तैयार करने या टेबल सेट करने में मदद कर सकें। खाने के अलग-अलग कामों में भाग लेने से उनके खाने की संभावना बढ़ सकती है।

चीजों को मजेदार बनाएं
कुकी कटर से खाने को शेप दें। अपने बच्चे की थाली में कभी स्टार तो कभी हार्ट वाली चीजें परोसें।

ऑप्शन दें
अपने बच्चे को सब्जी परोसने के बजाय, उन्हें दो में से चुनने दें।

पुराने के साथ नया मिलाएं
जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हो उसके साथ कुछ नया ट्राई करने के लिए भी दें। इससे कुछ नया खिलाने की कोशिश करना आसान हो सकता है।

Share This: