तिल्दा नेवरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न — सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तिल्दा नेवरा। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन और मोर हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्राम पंचायत कुथरैल और रैता में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच, रक्त परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच समेत अनेक बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और नजर के चश्मे भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और अतिथियों का फूलों से स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा —

> “हमें छोटी से छोटी बीमारी को भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेकर स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। समाज की सेवा के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन मरीजों की नेत्र जांच में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में कंपनी के एम.जी.के. मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी देवांगन, सागर चेलक, राकेश कुमार और जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related