CG CRIME: रायपुर में स्पा सेंटर में डकैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,  पांच फरार बदमाशों की तलाश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में डकैती करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस वारदात में कुल आठ आरोपी शामिल थे, जिनमें से पांच अब भी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है, जब आठ युवकों ने गोविंद सारंग परिसर के पास स्थित स्पा सेंटर में घुसकर स्पा मालिक सन्नी मनवानी और मैनेजर धनेश मिरी को बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपियों ने गल्ले से ₹20,000 नगद लूटे और सन्नी मनवानी को जबरन बाइक में बैठाकर एटीएम से ₹50,000 नकद निकलवाए, साथ ही पेट्रोल पंप में क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर ₹50,000 और ऐंठ लिए। जाते समय आरोपी DVR भी साथ ले गए। कुल ₹1.20 लाख की डकैती की गई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 252/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. धनराज चौधरी उर्फ हनी पिता धर्मेन्द्र चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी टाटीबंनद

2. गुरविंदर सिंह पिता जसविन्दर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रिंग रोड नंबर 01, थाना कबीर नगर

3. नवजोत सिंह भामरा पिता भिखम सिंह भामरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकान नंबर E-212, RDA कॉलोनी, थाना कबीर नगर, रायपुर

क्राइम ब्रांच और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नगद रकम जब्त की गई है।

तीनों आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।

> पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related