विमान हादसे में मृत गाजीपुर के चार युवकों की अब तक नहीं हुई पहचान

Date:

गाजीपुर। नेपाल के पोखरा में एक विमान दुर्घटना में मारे गए गाजीपुर के चार युवकों के परिजन शवों की पहचान करने में विफल रहे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी । चारों युवाओं के परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए काठमांडू पहुंचे थे । गाजीपुर जिले के अधिकारियों ने कहा कि अब शोक संतप्त परिजन शनिवार को शवों की पहचान करने का दूसरा प्रयास करेंगे।

मृतक अभिषेक कुशवाहा के बड़े भाई अभिनेश कुशवाहा ने बताया कि हमें 25 जले हुए शव दिखाए गए, लेकिन हम अभिषेक की पहचान नहीं कर पाए ।  एक बार शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शवों को सौंपने से पहले डीएनए परीक्षण किया जाएगा ।  हालांकि नेपाल सरकार को अभी यह तय करना है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक शव सीधे परिजनों को सौंपे जाएंगे, या भारत भेजे जाएंगे ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related