BJP VS CONGRESS : अमित शाह के बयान से नक्सल मुद्दे पर गरमाई सियासत 

Date:

BJP vs. Congress: Politics Heats Up Over Naxal Issue Following Amit Shah’s Statement.

BJP VS CONGRESS : जगदलपुर में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि नक्सल खत्म करने में सहयोग नहीं मिला, जबकि बीजेपी सरकार बनने के बाद ऑपरेशन तेज हुआ।

शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखा राजनीतिक वार-पलटवार शुरू हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने अमित शाह के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि भाजपा से बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस्तर में कई सुरक्षा कैंप खोले गए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने “झूठ बोलने में “PHD” कर रखी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पहले से नक्सलवाद खत्म करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान समन्वय और इच्छाशक्ति की कमी थी।

नक्सलवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी यह बयानबाजी अब सियासी रूप ले चुकी है।

एक ओर भाजपा केंद्र सरकार और सुरक्षाबलों की रणनीति को सफलता का आधार बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश करार दे रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related