वन विभाग टीम की करवाई: जंगली सुअर के तीन किलो मांस के साथ दो आरोपी पकडे गए, एक फरार

Date:

कसडोल : प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार विश्वेश कुमार झा एवं उप वन मंडलाधिकारी कसडोल विनोद ठाकुर के दिशानिर्देश एवं वन मंडलाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व वन संपदा एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतु लगातार गश्त की जा रही है।इस गश्त अभियान के तहत दिनांक 02/12/2021 कोअसनीन्द बरघाट के कक्ष क्र.212 में बिजली करेंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को वन विभाग की टीम सब्जी बनाने की कड़ाही सहित कच्चा मांस पकड़े। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक आरोपी फरार बताया गया है।वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि लगभग 20 से 22 किलो ग्राम के सुअर का शिकार किया गया था, जिसमे तीन किलो मांस ही पाए गए, शेष मांस को आरोपियों द्वारा खा लिया जाना बताया गया। आरोपी इस प्रकार है- जयसिंह पिता तीजू ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम असनीन्द,भोजराम(बल्लू)पिता दाऊराम उम्र 30 वर्षनिवासी ग्राम असनीन्द एवं फरार आरोपी राजकुमार(मुन्ना)गिरवर पटेल उम्र 40 वर्षनिवासी ग्राम असनीन्द बताया गया है।समाचार लिखे जाने तक नामित एक आरोपी के फरार होने से न्यायालय में पेश नही किया गया था। उक्त आरोपियों को पड़ने में आर के दुबे सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवतराई,अश्वनी रात्रे परिसर रक्षी असनीन्द, अश्वनी साहू परिसर रक्षी उपरानी, प्रभुराम कंवर परिसर रक्षी पोंड़ी, रमाकांत पटेल परिसर रक्षी कुकरीकोना,राकेश चंद्रा परिसर रक्षी पचपेड़ी, सुरक्षा श्रमिक राजकुमार बरिहा, सुरेश, हीरासिंग,संजय, परमेश्वर का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related