वन विभाग हुआ सख्त , आवारा कुत्तों की पहचान और नियंत्रण के लिए नई गाइडलाइन जारी

Date:

Forest Department Cracks Down: New Guidelines Issued for Identification and Control of Stray Dogs

Forest Department News : अब प्रदेश स्तर पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) ने तत्काल प्रभाव से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

 ये है महत्वपूर्ण निर्देश :

  • वन विभाग के अनुसार, अब प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और संरक्षित वन क्षेत्रों में रहने वाले कुत्तों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।
  •  इसके तहत इन कुत्तों के गले में विशेष रंग के कॉलर (पट्टे) लगाए जाएंगे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन से कुत्ते स्थानीय हैं और कौन आवारा। 
  • वन विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वे नियमित रूप से इन क्षेत्रों का निरीक्षण करें और किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
  • वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। 
  • इसी कड़ी में प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के उप निदेशकों, क्षेत्र संचालकों और वन कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम और जागरूक हों

 

वन विभाग का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल वन्यजीवों के लिए खतरा हैं, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए अब इस दिशा में सख्त और ठोस कदम उठाना आवश्यक हो गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related