Crime News : ज्वेलरी दुकान से 6.50 लाख की चोरी, स्टॉक मिलान के दौरान हुआ खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Crime News: Theft of ₹6.50 Lakh from Jewelry Store; Discovered During Stock Verification

CG Crime News : राजधानी में अपराधियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजारों में से एक सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में लाखों रुपए के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दुकान से 2 डायमंड ज्वेलरी और 1 सोने का टॉप्स चुराकर फरार हो गया, जिसकी कुल कीमत करीब 6.50 लाख रुपए आंकी गई है।

 

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब दुकान में नियमित रूप से किए जाने वाले स्टॉक मिलान के दौरान गहनों की कमी सामने आई। शुरुआत में संदेह होने पर दुकान प्रबंधन ने आंतरिक जांच की, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई। चोरी की वारदात में दुकान में काम करने वाला ही एक कर्मचारी शामिल है, जो घटना के बाद से फरार है। इसके बाद तत्काल कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आर्यन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दुकान के कामकाज और गहनों की स्थिति से पूरी तरह परिचित था, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया

 

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related