Bird Flu Alert: प्रतिबंध के खिलाफ चिकन कारोबारियों का विरोध प्रदर्शन , उग्र आंदोलन की चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bird Flu Alert: Chicken Traders Protest Against Restrictions; Warn of Intense Agitation

Bird Flu Alert: बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बिलासपुर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 10 किलोमीटर दायरे में चिकन और अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुर्गी और अंडा दुकानों को बंद किए जाने से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

इस प्रतिबंध का असर कारोबार पर भी साफ दिख रहा है। अनुमान के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्र में करीब 150 दुकानों के माध्यम से रोजाना 20 टन चिकन और 3 लाख अंडों की बिक्री होती थी। इससे लगभग 50 लाख रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

प्रतिबंध से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। वहीं कुछ व्यापारियों ने यह भी सवाल उठाया कि बर्ड फ्लू का मामला शासकीय पोल्ट्री फार्म में मिला है, प्राइवेट दुकानों में नहीं… ऐसे में निजी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन सख्ती बरकरार रखता है या व्यापारियों को राहत देता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related