CHHATTISGARH RAIN ALERT : 3 friends stranded on island for 15 hours…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर जोर पकड़ रहा है। कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पिकनिक मनाने पहुंचे 3 दोस्त तेज बहाव के बीच टापू पर फंस गए। करीब 15 घंटे बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!
बारिश का असर सिर्फ कोरबा तक सीमित नहीं है। बस्तर संभाग में कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई है। छोटेडोंगर में 180 मिमी, अंतागढ़ और बास्तानार में 160-160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
रायपुर में भी पिछले 24 घंटे में तेज बारिश हुई। राजधानी में करीब 120 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं रायगढ़ के केलो डैम से पानी छोड़े जाने के बाद केलो नदी का जलस्तर करीब 3 फीट तक बढ़ने की संभावना है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।
प्रदेश में अब तक 832.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 4% कम है और मौसम विभाग के अनुसार बारिश सामान्य श्रेणी में है। नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1220 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि बेमेतरा में सामान्य से 40% कम बारिश हुई है।
