जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कुल्हाड़ी और डंडे से चाचा-भतीजे के सिर पर किया वार, वीडियो सामने आने के बाद 2 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : बिलासपुर में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पक्ष कुल्हाड़ी और डंडा लेकर हमला करते दिखाई दे रहा है। इस हमले में दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमले के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा के पटेलपारा निवासी धनेश्वर पटेल और सुरेंद्र पटेल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। वहां लगे कांटे और तार उखाड़ दिए। इस बात का पता दूसरे पक्ष को चला तो वह भी मौके पर पहुंच गया।

दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि धनेश्वर व बलराम के साथ अन्य ने मिलकर कुल्हाड़ी निकाल ली और सुरेंद्र के बेटे मुकेश व उसके चाचा विनोद के सिर पर हमला कर दिया। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायल सुरेंद्र व मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धनेश्वर व बलराम को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई FIR
इस विवाद के बाद आरोपी धनेश्वर के पक्ष से भी उसके रिश्तेदार शिकायत लेकर थाना पहुंच गया। इसमें बताया गया कि विवाद के दौरान योगेश पटेल, रामबिहारी पटेल, अमित पटेल ने मिलकर धनेश्वर पटेल, तीरथ पटेल, बलराम पटेल, शिव कुमार पटेल से गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। उनकी शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी योगेश, रामबिहारी व अमित सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related