चुनावों में हार के डर से, तीनों कृषि कानून, वापस लेने पर मजबूर हुई सरकार : प्रियंका गांधी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी में तीन खुशी कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर कहा कि.. चुनाव में हार दिखने लगी तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी” उन्होंने कहा 600 से अधिक किसानों की शहादत और 350 से अधिक दिन का संघर्ष.. मोदी जी आप के मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला.. आपको कोई परवाह नहीं थी.. आप की पार्टी ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे और उपद्रवी बताया..आपने खुद उन्हें आंदोलन जीवी बताया और उन पर लाठियां बरसाई। उन्हें गिरफ्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी है तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी कि यह देश किसानों ने बनाया है। यह देश किसानों का है। किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related