मशहूर सिंगर का निधन…प्लेन क्रैश का हुईं शिकार

Date:

नई दिल्ली: ब्राजील की फेम यंग स्टार सिंगर मारिलिया मेंडोंका (Marilia Mendonca) का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। वह 26 साल की थीं। सिंगर के निधन की जानकारी अधिकारियों ने देते हुए ये भी बताया कि प्लेन हादसे में मारिलिया के साथ उनके एक अंकल और एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स का भी निधन हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इस बारें में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मारिलिया मेंडोंका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्विटर पर लिखा- इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है, यह कहते हुए कि मेंडोंका अपनी पीढ़ी के महानतम कलाकारों में से एक थीं। Also Read – 90 के दशक के सॉन्ग पर सपना चौधरी ने किया जोरदार डांस, फैन्स ने जमकर की तारीफ न्यूज वेबसाइट G1 के अनुसार, हवाई जहाज मध्य पश्चिमी शहर गोइयानिया से कैरिंगा जा रहा था, जहां 26 वर्षीय मेंडोंका शुक्रवार को इस म्यूजिक कांसर्ट में शामिल होने के लिए जा रही थीं। दुर्घटना कैरिंगा के एक ग्रामीण इलाके में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लेन क्रैश के कारणों की अधिकारी जांच कर रहे हैं। मारिलिया ने साल 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ एल्‍बम “सर्टेनजो” (Sertanejo) के जरिए अपनी पहचान बनाई थीं। इस एल्बम के लिए उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। मारिलिया न सिर्फ ब्राजील बल्कि अलग-अलग देशों में फेमस थी। उन्हें यूट्यूब पर करीब 2.2 करोड़ लोग फॉलो करते थे। इसके साथ ही स्‍पॉटीफाई पर 80 लाख से अधिक लोग उन्‍हें हर महीने सुनते थे। इतना ही नहीं पिछले साल, कोविड-19 महामारी में उन्होंने लोगों की मदद के लिए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम 3.3 मिलियन व्यअर्स का रेकॉर्ड भी बनाया था

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related