छत्तीसगढ़ में निशानेबाजों की प्रतिभाओ को निखारने की कवायद शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन

रायपुर : 6 सितम्बर को छत्तीसगढ़ प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कई निशानेबाज शिरकत करेंगे.प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव,खेल सञ्चालक- छत्तीसगढ़ शासन ने किया श्वेता जी ने शूटिंग के सभी रेंज को गौर से देखा और उन्होंने शूटिंग ट्रायल से प्रतियोगिता की शुरआत की.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्वेता जी ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के खेल अकैडमी बनाए जाने के प्रयास और जिंदल द्वारा उसे पूर्ण करने के लिए नवा रायपुर में खेल संचनालय द्वारा आवंटित भूमि पर शूटिंग अकादमी जल्द खोलने की उद्घोषणा की जिसमे की ट्रेनिंग के साथ साथ प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जायेगा जिससे की प्रदेश के निशानेबाजों को प्रदेश में ही रह कर ट्रेनिंग का लाभ मिल सकेगा साथ ही प्रदेश की निशानेबाजों का विकास भी हो सकेगा l

जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के सौजन्य से हो रही इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी के रिजनल डायरेक्टर वीएस मीणा, जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, राष्ट्रीय रायफल संघ के अब्ज़र्वर मनीष गिरी जीऔर अन्नू शर्मा जी अवाम अनेक गण्यमान्य व्यक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के रायपुर स्थित माना शूटिंग रेंज में शुरू हुई यह राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले निशानेबाज ईस्ट जोन और प्री-नेशनल अखिल भारतीय जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

श्री गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की प्रतिभाएं भाग ले रही हैं। इसमें 50 मीटर, 25 मीटर और 10 मीटर की रायफल शूटिंग के अलावा पिस्टल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिता पुरुष, महिला संवर्गों में अलग-अलग उम्र समूहों को आधार बनाकर एनआरएआई मैचबुक-2022 के मानदंडों के अनुसार आयोजित कराई जा रही है। उद्घाटन अवसर पर मंच संचालन दुर्गेश वशिष्ट ने किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related