ENTERTAINMENT : ना किडनी ना आंख, अपने शरीर का यह अंग डोनेट करेगी राखी सावंत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ENTERTAINMENT: Neither kidney nor eyes, Rakhi Sawant will donate this part of her body

मुंबई। मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज एवं बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से लोकप्रिय राखी के इंटरव्यूज बहुत शॉकिंग और मनोरंजक होते हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऑर्गन डोनेशन को लेकर कुछ हैरान कर देने वाली बातें कही हैं तथा मीडिया के सामने इस बारे में भी घोषणा की है कि वो कौन सा ऑर्गन डोनेट करना चाहती हैं तथा करेंगी भी।

वही राखी के इस इंटरव्यू को सुनकर लोग हक्का-बक्का रह गए। आइए इस इंटरव्यू के बारे में जानते हैं तथा यह भी पता करते हैं कि आखिर अपने शरीर का कौन सा अंग राखी डोनेट करना चाहती हैं। एक मीडिया इंटरैक्शन के चलते राखी सावंत ने ऑर्गन डोनेशन को लेकर बड़ी घोषणा की थी। उनसे ऑर्गन डोनेशन पर जब प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां कई लोग अपनी आंखें, अपनी किडनी डोनेट करते हैं मगर वो कुछ अलग करना चाहती हैं। राखी ने कहा कि ऐश्वर्या राय ने भी बोला है कि वो अपनी मौत के पश्चात् अपनी आंखें डोनेट करेंगी।

राखी सावंत ने बताया कि वो अपना कौन सा ऑर्गन डोनेट करना चाहती हैं जो बाकियों से अलग हो। राखी सावंत ने घोषणा की, ‘मैं क्यों एक जैसी चीज करूं, तब मैंने सोचा कि मैं अपने ब्रेस्ट को डोनेट करूंगी। हां मेरे ब्रेस्ट बहुत अच्छे हैं तो मैंने सोचा कि मैं इन्हें ही डोनेट करूंगी।’ राखी के इस बयान ने प्रशंसकों को बहुत शॉक कर दिया। पूरा बयान वीडियो में देखा जा सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related