ED RAID: भाजपा नेता पर ED का स्ट्राइक, ‘कमल’ नहीं कागज़ खंगाल रही टीम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ED RAID: ED Strikes BJP Leader—Team Scrutinizing Documents, Not the ‘Lotus’!

ED RAID: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ED ने भाजपा नेता और अमर बिल्डर (अमर इंफ्रा) के संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंचे और कार्यालय को घेरकर जांच शुरू की। टीम दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई महेश कॉलोनी स्थित निवास पर चल रही है। इसके अलावा उसके दफ्तर में भी जांच चल रही है।

हालांकि ईडी की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं ये कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related