CHHATTISGARH : दुरंतो एक्सप्रेस में 2 करोड़ का सोना!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Gold worth Rs 2 crore found in Duronto Express!

रायपुर. हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई में करीब 1.96 करोड़ रुपए का विदेशी सोना पकड़ा गया है। रायपुर और नागपुर की RPF क्राइम ब्रांच ने DRI नागपुर के साथ मिलकर ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया।

SHIKSHAKARMI BHARTI SCAM : 18 साल पुरानी भर्ती में बड़ा खुलासा, 38 पर चालान!

ट्रेन नंबर 12262 के B-12 कोच में तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ा गया। उनके पास से 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली। कुल वजन करीब 1.242 किलो बताया गया है।

बरामद सोने की कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए आंकी गई है। दोनों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई के लिए DRI नागपुर के हवाले कर दिया गया।

DRI ने दोनों के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच इस बात की हो रही है कि सोना कहां से आया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एजेंसी सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related