SHIKSHAKARMI BHARTI SCAM : Big revelation in 18 year old recruitment, challan against 38!
रायपुर. छत्तीसगढ़ की 18 साल पुरानी शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती अब फिर सुर्खियों में है। 2007-08 में खैरागढ़ जनपद पंचायत में हुई भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के मामले में ACB-EOW ने 2 अफसरों समेत 38 आरोपियों के खिलाफ करीब 1500 पन्नों का चालान विशेष न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया है।
CHHATTISGARH : मस्जिद-मदरसे में फहराएगा तिरंगा, वक्फ बोर्ड का बड़ा संदेश
मामला 135 पदों की भर्ती का है, जिसमें 123 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। शिकायत के बाद 89 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच के दायरे में आए। इनमें 39 की जांच पूरी हुई और 36 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए।
जांच में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों पर भी गंभीर आरोप सामने आए। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों को असली मानकर स्वीकार किया, अभ्यर्थियों को अनुचित अंक दिए और दस्तावेजों का जानबूझकर सत्यापन नहीं कराया।
मामले में तत्कालीन CEO प्रकाश मेश्राम और तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू समेत 36 चयनित अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है।
वहीं, 3 मृत आरोपियों के खिलाफ आरोप समाप्त करने न्यायालय में प्रतिवेदन दिया गया है। बाकी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और मामले की आगे की विवेचना अभी जारी है।
