CHHATTISGARH : Tricolour to be hoisted in mosques and madrasas, Waqf Board’s big message
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा आह्वान किया है। बोर्ड ने राज्यभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।
IPS RAHUL BANSAL : 1 करोड़ रिश्वत के आरोप, अब EWS पर भी सवाल!
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम देश से मोहब्बत और संविधान के सम्मान का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान अपने देश और संविधान से प्रेम करता है। साथ ही उन्होंने तिरंगा फहराने का विरोध करने वालों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। बोर्ड ने वक्फ संस्थाओं के पदाधिकारियों से पहले जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने की अपील की है।
