DURG FAKE SADHU : भगवा पहनकर ‘जय श्रीराम’ बोल रहा था युवक, सवाल पूछे गए तो खुली सच्चाई …

Date:

DURG FAKE SADHU : A young man wearing saffron was chanting ‘Jai Shri Ram’; when questions were asked, the truth was revealed…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु के भेष में घर-घर भीख मांग रहे एक युवक की सच्चाई सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भगवा कपड़े पहनकर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहा युवक मुस्लिम निकला। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवक बिना किसी एंट्री के दरगाह में रुका हुआ था और साधु का भेष धारण कर भीख मांग रहा था। उसके हाव-भाव पर कुछ लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उससे धार्मिक सवाल पूछे गए। जब उससे भगवान राम के पिता का नाम पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लंका किसने जलाई और गायत्री मंत्र से जुड़े सवाल किए गए, जिनका भी वह उत्तर नहीं दे पाया।

सवाल सुनते ही युवक घबरा गया और रोने लगा। खुद को छोड़ देने की गुहार लगाने लगा और जो पैसे उसने भीख में जुटाए थे, उन्हें लौटाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपना नाम यादव बताया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना असली नाम हवलदार और पिता का नाम मुस्तफा बताया। उसने खुद को मुस्लिम बताया। युवक के पास कोई वैध पहचान पत्र भी नहीं मिला।

पूछताछ में उसने अपने एक साथी के बारे में जानकारी दी, जो मौर्या टॉकिज के पास स्थित एक मजार के आसपास रुका हुआ था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

हिंदू संगठन की ज्योति शर्मा ने बताया कि युवक से पूछताछ के दौरान वह लगातार रोता रहा और पैसे वापस देने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे पुलिस को सौंपा गया। संगठन का दावा है कि यह अकेला मामला नहीं हो सकता और साधु के भेष में भीख मांगने वाला करीब पांच लोगों का समूह सक्रिय हो सकता है, जो सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस मामले पर सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गैस को लेकर CM की अपील

CHHATTISGARH : CM's appeal regarding gas रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई...

RAID BREAKING : माइनिंग कारोबारी पर IT रेड

RAID BREAKING : IT raid on mining businessman रायपुर। Bhopal...