छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का दौर जारी, धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा प्रदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण अब ठंड धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ठंड और भी बढ़ेगी. सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है. सुबह और रात के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है. दिन के तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से होने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना बनी हुई है. इस दौरान आकाश साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा.

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. राजनादगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर के लाभांडी में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...