नशे में धुत लोगों ने कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, खून से लथपथ हालत में खुद ही पहुंचा हॉस्पिटल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद । नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना फिंगेश्वर की है, जहां नगर पंचायत कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है। हमले के बाद खून से लथपथ हालत में खुद ही कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंचा। नगर पंचायत कर्मचारी का नाम राजू सोनी है। राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ड्यूटी से घर आ रहा था। इस दौरान उसे पर यह जानलेवा हमला किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ नशे में धुत लोगों ने कर्मचारियों का रास्ता रोक लिया और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी पर रॉड से हमला किया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पीड़ित राजू से घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वारदात किस वजह से हुई है इसकी जांच चल रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related