Ketan Agrawal Murder Case: Grandfather bids farewell to the world, overcome by grief over his grandson’s murder!
KETAN AGRAWAL MURDER CASE : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के महज 16 दिन बाद ही केतन के 71 वर्षीय दादा देवचंद अग्रवाल ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
बताया जा रहा है कि पुणे के जुपिटर अस्पताल में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ।
परिजन बताते हैं कि केतन को खोने का गहरा सदमे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। वह लगातार प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक वह अपने पोते को न्याय दिलाने के लिए अडिग थे।
इस घटना ने अग्रवाल परिवार के दुख को और गहरा कर दिया है।
