E20 PETROL FACTS : Government responds to rumours of poor engine performance, low mileage and ants
रायपुर डेस्क। क्या E20 पेट्रोल से आपकी गाड़ी का इंजन खराब हो जाएगा? क्या माइलेज कम हो जाएगा? और क्या पेट्रोल टैंक में चींटियां लगने लगेंगी? सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों के बीच सरकार ने बड़ा खुलासा किया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि E20 पेट्रोल को लेकर फैलाई जा रही ज्यादातर बातें अफवाह और भ्रामक हैं। सरकार का दावा है कि यह ईंधन पूरी तरह सुरक्षित है और दुनिया के कई देशों में वर्षों से इस्तेमाल हो रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक, E20 को बाजार में लाने से पहले व्यापक रिसर्च और टेस्टिंग की गई है। इसलिए वाहन मालिकों को सोशल मीडिया पोस्ट के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।
AMIR KHAN WEDDING PHOTO : तीसरी बार दूल्हे बने आमिर!
पानी की बर्बादी को लेकर भी सरकार ने बड़ा दावा किया है। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा था कि 1 लीटर एथेनॉल बनाने में 10 हजार लीटर पानी खर्च होता है, लेकिन मंत्रालय के अनुसार वास्तविक खपत सिर्फ 3 से 5 लीटर प्रति लीटर एथेनॉल है और उस पानी को भी दोबारा उपयोग में लाया जाता है।
वहीं, चींटियां और मधुमक्खियां गाड़ियों में लगने वाली बात को भी पूरी तरह खारिज किया गया है। सरकार का कहना है कि एथेनॉल निर्माण प्रक्रिया में शुगर अलग हो जाती है और ईंधन में ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं जो कीड़ों को दूर रखते हैं।
फिलहाल सरकार का संदेश साफ है E20 पेट्रोल को लेकर डरने की जरूरत नहीं, बल्कि अफवाहों से बचने की जरूरत है।
