एम्बुलेंस से खुलेआम डीजल की चोरी, ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। स्वास्थ्य विभाग की लाइफ लाइन कही जाने वाली आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस से खुलेआम डीजल चोरी करते हुए ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर भस्कुरा तिराहे की है. इसे भी पढ़ें : पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम : शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते छलक पड़े परिजनों के आंसू

जानकारी के अनुसार, आपातकालीन सेवा में लगी एम्बुलेंस (CG 12 BB 9962) का ड्राइवर ही डीजल की चोरी कर रहा था, जिसका वीडियो स्थानीय निवासी ने बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार ड्राइवर को डीजल की चोरी करने से मना कर रहा था, लेकिन उल्टे ड्राइवर ने सीनाचोरी करते हुए शख्स को धमकाते हुए ‘ज्यादा होशियारी मत दिखाओ’ कहने लगा.बताया जा रहा है कि इसके पहले भी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कई बार इसी जगह पर गाड़ी से डीजल निकालता रहा है. अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस घटना के सामने आने के बाद क्या कार्रवाई करते हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related