धनतेरस पर रौशनी से जगमगाया देवेन्द्र नगर, विधायक जुनेजा और सीजीओए महासचिव होरा ने स्ट्रीट लाइट्स का किया लोकार्पण

Date:

रायपुर। यूं तो राजधानी का ज्यादातर हिस्सा रौशनी से भरपूर है, किंतु शहर के विकास के साथ ही अत्याधुनिक रौशनी की दरकार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देवेन्द्र नगर, राजधानी रायपुर के पॉश कॉलोनियों में से है, जहां पर धनतेरस के विशेष मौके पर रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा और सीजीओए महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने 60 अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया।

रायपुर उत्तर विधायक जुनेजा और सीजीओए महासचिव होरा, दोनों ही देवेन्द्र नगर के रहवासी हैं, लिहाजा इस वार्ड की समस्याओं से बेहतर परिचित हैं, तो आवश्यकताओं को भी समझते हैं। यही वजह है कि विधायक जुनेजा ने देवेन्द्र नगर इलाके में अंधेरे की समस्या से रहवासियों को निजात दिलाने के लिए सेक्टर चार और पांच में करी​ब 60 नए बिजली के पोल लगवाए। इससे स्थानीय लोगों के अंधेरे की समस्या दूर हो गई है।

दिवाली रौशनी और जगमगाहट का पर्व है। ऐसे खास अवसर पर देवेन्द्र नगर के लोगों को अंधेरे से निजात मिलना पुनीत कार्य ही है। जिसके लिए स्थानीय रहवासियों ने विधायक जुनेजा और सीजीओए महासचिव होरा का हृदय से आभार माना हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन लाइट्स के लगने से कई समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। खासतौर पर अपराधियों को मौका नहीं मिल पाएगा। इस मौके पर देवेंद्र नगर रेसीडेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राठी, विद्युत विभाग के कमलेश शर्मा, एल्डरमेन सुनील भुवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

‘मनरेगा बंद करना चाहती है सरकार’, बालोद आमसभा में दीपक बैज का बड़ा हमला

बालोद। जिला मुख्यालय में आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 में विधायक पुरंदर मिश्रा हुए शामिल, CSPDCL की उपलब्धियों की सराहना

रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर...