DEVELOPED CHHATTISGARH VISION : Chief Minister Vishnudev Sai emphasizes on the vision of ‘Developed Chhattisgarh’, gives strict instructions to the officials
रायपुर, 31 मई 2025। DEVELOPED CHHATTISGARH VISION मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को साकार करने के लिए अधिकारियों को पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का विजन डॉक्यूमेंट एक रोडमैप है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। सभी अधिकारी इसे पूरी निष्ठा के साथ लागू करें ताकि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “जन-जन से संवाद और समस्याओं का निरंतर समाधान होना चाहिए। आम जनता को देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है।” राजस्व त्रुटि सुधार जैसे मामलों में लापरवाही के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इनकी गलती का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
DEVELOPED CHHATTISGARH VISION मुख्यमंत्री ने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सक्रिय तहसीलदारों वाले क्षेत्रों में लंबित प्रकरण कम होने की सराहना की। साथ ही, अधिकारियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनके कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। साथ ही, पर्यटन विकास के लिए धमतरी और रायपुर में संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर खास फोकस
DEVELOPED CHHATTISGARH VISION मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए दंतेवाड़ा जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डीईओ के बेहतर काम के चलते 10वीं-12वीं के परिणाम शानदार रहे, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सतत मॉनिटरिंग और संसाधन उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषि प्रधान जिलों में खरीफ फसलों की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि “अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है, हर जिले का रिपोर्ट कार्ड मेरे पास है। अच्छा काम करने वालों को सम्मान मिलेगा और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
DEVELOPED CHHATTISGARH VISION इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
