डिप्टी CM ने निर्माण कार्य की धीमी रफ़्तार पर अफसरों को लगाई फटकार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Date:

मुंगेली: डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी एवं दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पुल निर्माण की रफ्तार अत्यंत धीमी है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में कार्य पूर्ण किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश से पहले पुल का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने की स्थिति में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर फिर दोहराई गई 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

गुवाहाटी: गुवाहाटी में आयोजित Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ)...

RAIPUR NEWS : बिना कांग्रेस कार्यालय घेराव के लौटे BJYM के कार्यकर्ता

  रायपुर। राजधानी में कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए...