बिलासपुर। सड़कों की बदहाल समस्या को दूर कराने भाजपा विधायक समेत स्थानीय नागरिको ने चक्काजाम किया। अशोक नगर से चांटीडीह तक पहुंच मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर बड़ी लोग संख्या में चक्काजाम करने पंहुचे, पुलिस मौके पर लोगों को कोरोना काल का हवाला और बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर घर जाने की समझाइस दे रही है। भाजपा विधायक और समर्थकों राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 57 की बदहाल सड़क का मामला लेकर विधायक रजनीश सिंह ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 20 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं हेतु बजट सेंशन और कार्य समय रहते प्रारंभ नहीं होने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।

विधायक बोले-लाचार हैं महापौर व निगम प्रशासन
चक्काजाम का नेतृत्व कर रहे विधायक रजनीश ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में बिलासपुर नहीं है। यही वजह है कि यहां वार्ड में कोई भी काम नहीं हो रहा है। वार्ड पार्षद ने 6 माह पहले नए वार्डों में बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने खुद विधानसभा में भी सवाल उठाए थे। लेकिन, राज्य सरकार के सामने महापौर व निगम प्रशासन लाचार हैं। उनकी मांगों को नहीं सुनी जा रही है और फंड नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी एक जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है। समस्याएं दूर नहीं हुई तो आने वाले समय में भाजपा जगह-जगह चक्काजाम करेगी और सरकार को बेनकाब करेगी।

वाहनों को किया डायवर्ट
चक्काजाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने अशोक नगर चौक से रूट डायवर्ट कर दिया था। इसी तरह मोपका तिराहे में भी बस सहित अन्य बड़े वाहनों को तोरवा से होकर गुजरने की व्यवस्था की गई। दो पहिया, कार व ऑटो जैसे छोटे वाहन साइंस कॉलेज रोड से होकर गुजरते रहे। इसके चलते लोगों को परेशान भी होना पड़ा।
