Delhi Weather : दिल्ली में छाया घाना कोहरा, IGI एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Weather : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में कोहरे की परत छाई हुई है। इससे सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक प्रभावित हो रहा है। राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भयंकर कोहरे के चलते कई उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं और यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान के संबंध में जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।

CAT III क्या है?

CAT III अनुपालन का मतलब यह है कि एयरक्राफ्ट या एयरपोर्ट इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से लैस है जो फ्लाइट को कम विजिबिलिटी वाली स्थिति में उतरने की अनुमति देता है।

आज कैसा है एक्यूआई का हाल?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे दिल्ली के कई इलाकों में एयर इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में है। आनंद विहार में एक्यूआई 363, अलीपुर 329, अशोक विहार में 372, द्वारका सेक्टर-8 में 374 और जहांगीरपुरी में 375 दर्ज किया गया। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घने कोहरे की संभावना है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related