SECURITY BREACH : VIP गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी कार सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SECURITY BREACH : Car breaks VIP gate and enters Assembly; questions raised

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर बड़ा सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। करीब 2 बजे यूपी नंबर की एक कार सीधे वीआईपी गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

हैरानी की बात ये रही कि कार ड्राइवर ने नकाब पहन रखा था और वह सीधे स्पीकर के दफ्तर की तरफ पहुंच गया। वहां पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर वो कार समेत फरार हो गया।

घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और गेट नंबर-2 पर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है और कार भी बरामद कर ली गई है। शुरुआती जांच में एक आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का बताया जा रहा है।

गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related