Delhi Fire : दिल्ली के एक मॉल के सिनेमा हॉल में अचानक आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि यहां सेलेक्ट सिटी मॉल के एक सिनेमा हॉल में बुधवार को एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा की फिल्म स्क्रीन के एक कोने में शाम 4:15 बजे ‘छावा’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
