COAL SCAM : Major reversal in coal scam court, two judges removed
नई दिल्ली। कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में बड़ा बदलाव हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के अनुरोध पर विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा और धीरज मोर को कोयला घोटाला मामलों की अदालत से हटाने की मंजूरी दे दी है।
सुनैना शर्मा ने इसी साल जनवरी में पद संभाला था, जबकि धीरज मोर अप्रैल 2025 से विशेष न्यायाधीश थे। हाईकोर्ट ने दोनों को दूसरी जिम्मेदारियों के लिए अधिक उपयुक्त बताते हुए उनके तबादले का अनुरोध किया था।
CYBER FRAUD RAIPUR : WhatsApp हैक कर विधायक के नाम पर 28 हजार की मांग
अब वीरेंद्र कुमार खर्ता सुनैना शर्मा की जगह और अजय गर्ग धीरज मोर की जगह विशेष न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए।
हालांकि, दोनों हटाए गए जजों को फिलहाल नई न्यायिक पोस्टिंग नहीं दी गई है और उन्हें प्रधान जिला एवं सीबीआई सत्र न्यायाधीश के कार्यालय से अटैच किया गया है।
खास बात यह है कि जिन मामलों में दोनों जज फैसले सुरक्षित कर चुके हैं, उन्हें पदभार छोड़ने से पहले संबंधित फैसले सुनाने के निर्देश दिए गए हैं।
