CYBER FRAUD RAIPUR : WhatsApp हैक कर विधायक के नाम पर 28 हजार की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CYBER FRAUD RAIPUR : WhatsApp hacked and Rs 28,000 demanded in the name of MLA

रायपुर। साइबर ठगों ने अब कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के WhatsApp अकाउंट को निशाना बनाया है। अकाउंट हैक करने के बाद ठग उनके नाम से परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपये मांग रहे हैं।

मैसेज में UPI काम नहीं करने और तत्काल पैसों की जरूरत होने का बहाना बनाया जा रहा है। साथ ही रात 8 बजे तक रकम लौटाने का भरोसा देकर पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश की जा रही है।

RAIPUR CONTROVERSY : शिव पर टिप्पणी, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और पहले सीधे फोन कर पुष्टि करें।

छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी नेताओं के WhatsApp अकाउंट हैक कर इसी तरह पैसे मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में किसी परिचित या जनप्रतिनिधि के नाम से अचानक पैसे मांगे जाएं तो बिना पुष्टि के रकम ट्रांसफर न करें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related