DELHI BANGLADESHI WOMEN : दिल्ली में अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में …

Date:

DELHI BANGLADESHI WOMEN : 6 Bangladeshi women living illegally in Delhi detained…

दिल्ली, 4 मई 2025। DELHI BANGLADESHI WOMEN राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। मंडावली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले एक महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आए इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में दबिश देकर पांच अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लिया।

DELHI BANGLADESHI WOMEN पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। इन सभी के पास भारत में रहने के लिए जरूरी वैध वीज़ा या पहचान दस्तावेज नहीं पाए गए।

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की मदद से सभी महिलाओं के खिलाफ निर्वासन (deportation) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन महिलाओं का किसी मानव तस्करी रैकेट या अन्य आपराधिक नेटवर्क से संबंध है।

DELHI BANGLADESHI WOMEN दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

14TH APRIL NATIONAL HOLIDAY : कल पूरे देश में छुट्टी

14TH APRIL NATIONAL HOLIDAY : Tomorrow is a holiday...

JAGANNATH RATNA BHANDAR : जगन्नाथ रत्न भंडार खुला

JAGANNATH RATNA BHANDAR : Jagannath Ratna Bhandar opened रायपुर डेस्क।...

CHHATTISGARH : जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर बड़ा आंदोलन

CHHATTISGARH : Big movement regarding Chhattisgarhi language in census रायपुर।...