DEEPTI SHARMA RECORD : Deepti Sharma is now the world’s No. 1 wicket-taker.
रायपुर डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार सालों से था। एक विकेट लेते ही उन्होंने दिग्गज झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी विकेट टेकर बन गईं।
CM SAI’S VISIT: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की मुलाकात
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में बेथ मूनी का विकेट जैसे ही दीप्ति के खाते में आया, वैसे ही उनका कुल आंकड़ा 356 विकेट तक पहुंच गया। झूलन गोस्वामी के नाम 355 विकेट थे, जो अब इतिहास बन चुका है।
28 साल की इस स्टार ऑलराउंडर ने अब तक 6 टेस्ट में 22, 124 वनडे में 166 और 149 टी20 मुकाबलों में 168 विकेट अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि अपने इंटरनेशनल करियर में वह 7 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुकी हैं।
PAWAN KHERA IN RAIPUR : राम मंदिर ट्रस्ट और RSS पर किया तीखा प्रहार!
इस वर्ल्ड कप में भी दीप्ति का जलवा बरकरार है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अहम विकेट लेकर इतिहास अपने नाम कर लिया। अब भारतीय क्रिकेट को नई ‘विकेट क्वीन’ मिल चुकी है।
